उत्तराखंडहरिद्वार

देसंविवि में एआई फेथ एवं फ्यूचर पर अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार 16 सितंबर को

 

लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री श्री धामी सहित बीस देशों की नामचीन हस्तियाँ होंगे मौजूद

हरिद्वार 14 सितम्बर।

देवभूमि उत्तराखण्ड या यूं कहें कि भारत की पवित्र धरती पर पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विश्वास एवं भविष्य को लेकर एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 16 सितंबर को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार में होने जा रहा है।

सेमीनार के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या सहित अनेक नामचीन हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन में यूएन, अमेरिका, इटली, स्विट्जऱलैंड सहित 20 से अधिक देशों के नामचीन वैज्ञानिक, चिंतक, नीति-निर्माता एवं टेक्नोलॉजी लीडर्स एआई पर अपने विचार साझा करेंगे। नोबेल पुरस्कार विजेता हस्तियाँ एवं प्रमुख एआई संगठनों के सीईओ भी इस मंच से अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार का समापन समारोह उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

यह सेमीनार देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (स्विट्जऱलैंड), फ्यूचर ऑफ लाइफ इंस्टीट्यूट (अमेरिका) एवं इंडिया एआई मिशन (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एआई के बढ़ते प्रयोग से उत्पन्न सम्भावनाओं व चुनौतियों पर वैश्विक स्तर पर शोधपरक विचार-विमर्श करना है। इस मंच के माध्यम से एआई के तकनीकी पक्ष पर चर्चा होगी, वहीं इसके सांस्कृतिक, नैतिक और सामाजिक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button