उत्तराखंडहरिद्वार

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेन्दोली ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का आशीर्वाद

 

हरिद्वार, 12 अक्टूबर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेन्दोली ने रविवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्रीमहंत से आशीर्वाद प्राप्त किया और युवाओं के सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्र निर्माण तथा नेतृत्व विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल तकनीकी प्रगति ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ने की आवश्यकता है, जिससे वे समाज में एक आदर्श स्थापित कर सकें।

विपुल मेन्दोली ने कहा कि युवा मोर्चा राज्य में युवाओं को संगठित कर राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित कर रहा है। वे लगातार सामाजिक, शैक्षिक और सेवा के क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु कार्य कर रहे हैं। उन्होंने श्रीमहंत के मार्गदर्शन को अमूल्य बताते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक नेतृत्व से युवा पीढ़ी को दिशा मिलती है।

इस अवसर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button