उत्तराखंडहरिद्वार

महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में “इनोवेशिया” प्रदर्शनी का आयोजन

 

महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में होम साइंस एसोसिएशन “इनोवेशिया” की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. अशोक शास्त्री, डॉ. वीणा शास्त्री, डॉ. विशाखा कुमार, प्राचार्य डॉ. गीता जोशी एवं डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा ने किया।

प्रदर्शनी में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने रंगोली, बंधनवार, वॉल हैंगिंग, टाई एंड डाई बेडशीट, कुशन कवर, हैंडबैग, ब्लॉक प्रिंट ब्लाउज, मंडाला पेंटिंग, डेकोरेटिव दिए, कैंडल्स, क्ले आर्ट, कॉस्मेटिक, शिशा कला आदि वस्तुएं बनाकर प्रदर्शित कीं। साथ ही, छात्राओं द्वारा फूड स्टॉल भी लगाए गए।

कार्यक्रम में बी.एससी., एम.एससी., एम.ए., पी.जी. डिप्लोमा, बी.कॉम, एम.कॉम, पॉलिटिकल साइंस एवं म्यूजिक विभाग की छात्राओं ने भी भाग लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है। डॉ. अल्पना शर्मा ने प्रदर्शनी को छात्राओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में विभागीय अध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button