उत्तराखंडहरिद्वार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से सन्यास दीक्षा लेंगे नरेश शर्मा

 

हरिद्वार, 21 दिसम्बर। भाजपा और आम आदमी पार्टी में प्रमुख पदों पर रहे नरेश शर्मा जल्द ही दीक्षा प्राप्त कर सन्यास जीवन की शुरूआत करेंगे। सन्यास दीक्षा के बाद उन्हें स्वामी नरेशानंद पुरी के नाम से जाना जाएगा। रविवार को नरेश शर्मा ने निरंजनी अखाड़े पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी एवं चित्र भेंटकर नरेश शर्मा को आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि योग्य एवं सरल व्यक्तित्व के स्वामी नरेश शर्मा संत समाज से विशेष लगाव रखते हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक दायित्व को भी अच्छे से निभाते हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नरेश शर्मा को जनवरी मंे सन्यास दीक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संत का व्यक्तित्व समाज हित में होना चाहिए। समाज सेवा ही व्यक्ति के आचरण को दर्शाती है। नरेश शर्मा ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सनातन संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहराने के साथ मानव कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। युवा पीढ़ी को भी हिंदू संस्कृति से प्रेरित करते हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हे निरंजनी अखाड़े और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सन्यासी बनने के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े की परंपरांआंे को आगे बढ़ाने के साथ समाज मंें धर्म संस्कृति और अध्यात्म का प्रचार करना ही उनका उद्देश्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button