उत्तराखंडहरिद्वार

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

 

हरिद्वार। मायापुर क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता भोला शर्मा की ओर से एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो नेता भोला शर्मा ने किया, जिसमें भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली और हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के संयोजक भोला शर्मा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से माता की चुनरी उड़ाकर और तलवार भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय भाजपा समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव की गुल बजा दी गई है और इस बार युवाओं की सरकार तीसरी बार बनाने में युवा मोर्चा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान ने कहा कि पिछले चुनाव में हरिद्वार जिले में जो भी कमियां रह गई थीं, उन्हें इस बार पूरी मजबूती के साथ दूर किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजयुमो का यह जोश और ऊर्जा आने वाले समय में पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाए।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी,भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पार्षद दीपक शर्मा, पार्षद सचिन डबराल ,पार्षद शुभम मंडोला,करण वर्मा,रामेश्वर, राजेश सती,मोहित जोशी,सतीश सेंटवाल,रोहित शर्मा, पूनम,सुशीला पुरोहित,वीना सिंह, निपुण शर्मा,सुमित बोरी, समीर शर्मा,अभिषेक, कपिल बालियान, कुणाल, हिमांशु, कमल, लक्की, राजू मनोज, चंद्रशेखर, मुकेश मनोचा, करण भारद्वाज,मुकुल भारद्वाज, कुणाल भारद्वाज, नितिन भारद्वाज, करण शर्मा,कुणाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button