उत्तराखंडहरिद्वार

संस्कृत विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने संभाला कार्यभार

 

-विश्वविद्यालय को ए-प्लस ग्रेड दिलाना होगा प्राथमिक लक्ष्य

हरिद्वार, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को नई दिशा देने के संकल्प के साथ नवनियुक्त कुलपति प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने शुक्रवार को विधिवत रूप से कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुलपति कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक वातावरण के बीच प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार ने प्रो. रमाकांत पाण्डेय का स्वागत करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से कुलपति का कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद नवनियुक्त कुलपति ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ संवाद किया। प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को ए-प्लस ग्रेड दिलाने के लिए सभी को मिलकर समर्पित भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संवाहक है, जिसकी जिम्मेदारी हम सभी पर है। कुलपति ने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय का प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी अपनी समस्याओं, सुझावों और विचारों को लेकर उनसे कभी भी सीधे मिल सकता है।

इस अवसर पर प्रो. दिनेश चंद्र चमोला, प्रो. मोहन चंद बलोदी, प्रो. मनोज किशोर पंत, प्रो. दामोदर परंगाई, प्रो. लक्ष्मी नारायण जोशी, प्रो. बिंदुमती, प्रो. रामरत्न खंडेलवाल, डॉ. श्वेता अवस्थी, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. हरीश तिवारी, सुभाष पोखरियाल, सूरज डोभाल सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button