उत्तराखंडहरिद्वार

एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

दिनांक-31.03.2026

एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार में आज नर्सिंग विभाग द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निकोलस.एस, डा0 तृप्ति अग्रवाल एवं काजल राठौर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी नवप्रवेशी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकॉमनांए दी और कहा कि यह एक नई जिम्मेदारी, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढने की शुरूआत है। कार्यक्रम का संचालन रोहिणी जोशी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में सीनियर छात्रों ने गारलैण्ड मार्च द्वारा नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में विभाग कोआर्डिनेटर काजल राठौर ने बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को शपथ दिलायी ‘कि उन्हें नर्सिंग के पवित्र और महान पेशे के प्रति पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और समर्पण बनाये रखना है‘ सभी नवप्रवेशी छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर अपने पेशे को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ ली।

बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्रों ने ‘शावर ऑफ बलैसिंग‘ गाने पर प्रस्तुति दी। बीएससी नर्सिंग पंचम सेमेस्टर छात्रा जस्सी राठौर और आरती पाल ने नर्सिंग प्रोफेशन के महत्व के बारे मे विस्तार से जानकारी साझा की। बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने ‘द लेडी विद् द लैम्प‘ के नाम से प्रसिद्ध फलोरेंस नाइटेंगल के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की जिसमें साक्षी, विभा, नुपुर, अनुष्का, आयुष्मान, रितिक, शंकर और अजीम ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर निकोलस.एस ने कहा कि नर्सिंग एक पाठ्यक्रम ही नहीं बल्कि सेवा, त्याग, समर्पण का प्रतीक है। डा0 तृप्ति अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक नर्स के रूप में आपका हर छोटा कदम किसी के लिये बहुत बडा सहारा बन सकता है। इस आयोजन में छात्रों, अविभावकों के साथ तनुश्री, ख्याति, अंकिता, किरन आदि शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button