उत्तराखंडहरिद्वार

पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को भावभीनी विदाई

 

हरिद्वार। पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गौनियाल, प्रवक्ता अनिल शर्मा एवं प्रवक्ता ऋतु भट्टाचार्य के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने तीनों शिक्षकों की दीर्घकालीन सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक छात्राओं के हित में अनेक सराहनीय कार्य किए। उनके कार्यकाल में विद्यालय में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, अनुशासन स्थापित करने तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

इस अवसर पर त्रिलोक चंद, जो वर्तमान में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यालय को नई दिशा मिली है।

विदाई समारोह में सुषमा जगवाण, महेश चंद, अनुपम अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, विकास भारद्वाज, वरिष्ठ लिपिक दीपक उप्रेती, कमल सिंह, पुष्पा शर्मा, बालमुकुंद पोखरियाल, मुकेश, जयंती, उमाकांत शर्मा, प्रेम गौड़, कुमारी पूनम शर्मा, हिमानी शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button