उत्तराखंडहरिद्वार

आयात शुल्क वृद्धि के विरोध में सर्राफा व्यापारियों का प्रदर्शन,स्वर्णकार आयोग की मांग उठी

 

हरिद्वार। सोने पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के प्रस्तावित फैसले के विरोध में ज्वेलर्स एसोसिएशन हरिद्वार के व्यापारियों ने बुधवार को ज्वालापुर स्थित श्रीराम चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर निर्णय वापस लेने की मांग की। साथ ही स्वर्णकार आयोग के गठन की मांग भी उठाई गई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज मित्तल और महामंत्री गौरव मेसोन ने कहा कि सरकार को ज्वेलर्स कारोबारियों की समस्याओं को गंभीरता से समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से आर्थिक मंदी और बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं। ऐसे में आयात शुल्क बढ़ाना व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से छोटे और मझोले व्यापारियों की आजीविका प्रभावित होगी और बाजार में कारोबार मंद पड़ जाएगा।

नीरज मित्तल ने कहा कि व्यापारी पहले से सभी प्रकार के टैक्स दे रहे हैं। आयात शुल्क बढ़ने से सोने के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर ग्राहकों और व्यापार दोनों पर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो व्यापारी आंदोलन को और तेज करेंगे।

अश्वनी गोयल, अशोक दलजीत सिंह और केश खुराना ने कहा कि सरकार को सर्राफा व्यापारियों के हित में राहत पैकेज घोषित करना चाहिए तथा व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उचित नीति तैयार करनी चाहिए।

प्रदर्शन में अनिल कुमार, गगन मेसोन, हरविंदर सिंह, रवि वर्मा, राम वर्मा, अभिषेक अग्रवाल, अवनीश जिंदल, मनोज मित्तल, निपुण मित्तल, नितिन शिंदे, शलभ सिंघल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button