उत्तराखंडहरिद्वार

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी ने हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

"पंजाबी समाज को एकजुट कर संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे" – प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा

Oplus_16908288

“मां गंगा के आशीर्वाद से समाज की एकता और प्रदेश के विकास का संकल्प” – परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन के बाद सोमवार को नवगठित प्रदेश कार्यसमिति ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का विधिवत पूजन एवं गंगा आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और संगठन की मजबूती की कामना की। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।

गंगा आरती के उपरांत श्री गंगा सभा कार्यालय में नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ तथा सचिव वीरेंद्र कौशिक ने सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, गंगाजल और प्रसाद भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद ली ग्रैंड होटल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश, मंडल, जिला, नगर एवं ग्रामीण इकाइयों के गठन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पंजाबी संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और समाज को संगठित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी राहुल बाठला ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने कहा कि महासभा का उद्देश्य पंजाबी समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव, गुटबाजी और राजनीति के निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हुए संगठन को प्रदेश के हर जिले, नगर और गांव तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मां गंगा का आशीर्वाद समाज को सदैव एकजुट रखे। उन्होंने प्रदेश की उन्नति, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती की कामना करते हुए कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी बैठक तक जिला और नगर स्तर की संगठनात्मक संरचना तैयार करने का आह्वान किया।बैठक में प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, उपाध्यक्ष राजेश डाबर, गढ़वाल प्रभारी पंकज मेसन, कुमाऊं प्रभारी हरीश जल्होत्रा, महानगर प्रभारी बलदेव पाराशर, सचिव संजय अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, अनिल भोला, राजीव सच्चर, जगदीश लाल पाहवा, राज ओबेरॉय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं हरिद्वार जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, चेयरमैन प्रमोद पांधी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, राम अरोड़ा, सुरेश कोचर, अनु कक्कड़, भूषण अरोड़ा, सुरेश गुलाटी, राजेश गुलाटी, नागेश वर्मा, विकास गुलाटी, श्याम अदलखा, अनिल खुराना, इंद्रजीत ढींगरा, महिला विंग जिला अध्यक्ष कामिनी सडाना, पार्षद परमिंदर सिंह गिल, मिनी पुरी, नेहा मलिक, राजकुमार अरोड़ा, गुलशन शर्मा, विक्की शिवम, भूपेंद्र सिंह, नरेश मनचंदा, नीलू खन्ना, रमेश मिड्डा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button