उत्तराखंडहरिद्वार

कांवड़ियों की सेवा में जुटा स्वतंत्र पुरी धर्मार्थ ट्रस्ट, तीन जगहों पर शुरू किए भंडारे

 

कांवड़िया सेवा ही शिव सेवा : श्रीमहंत केदार पुरी

कोई शिवभक्त भोजन प्रसाद से वंचित न रहे : अन्नपूर्णापुरी

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा में हरिद्वार पहुंच रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए स्वतंत्र पुरी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से तीन स्थानों पर भंडारे शुरू किए गए हैं। स्वतंत्र पुरी धाम, ऋषिकेश रोड भूपतवाला, सुभाष घाट स्थित शिव भंडारा क्षेत्र और जलेश्वर महादेव मंदिर, केदारपुरम खेड़ली बहादराबाद में कांवड़ियों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

भंडारे में सुबह चाय और नाश्ता, दोपहर में भोजन तथा रात में भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है। गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों के लिए सेवादार पूरे सेवाभाव के साथ भोजन परोस रहे हैं। भंडारा स्थलों पर शिवभक्तों की आवाजाही के बीच हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे भी गूंज रहे हैं।

स्वतंत्र पुरी धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत केदार पुरी जी महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और सेवा का पर्व है। हरिद्वार आने वाला प्रत्येक कांवड़िया भगवान शिव का भक्त है। उसकी सेवा करना भगवान शिव की सेवा करने के समान है। ट्रस्ट की ओर से इसी भावना के साथ कांवड़ियों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य यात्रा के दौरान निरंतर जारी रहेगा।

ट्रस्ट की महामंत्री श्री गुरु माता अन्नपूर्णापुरी जी महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा में देशभर से शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। उनकी सेवा करना ट्रस्ट का सौभाग्य है। प्रयास है कि भंडारे में आने वाले किसी भी शिवभक्त को भोजन प्रसाद के लिए परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य में संतों, श्रद्धालुओं और सेवादारों का सहयोग मिल रहा है।

ट्रस्टी महंत लक्ष्मी नारायणपुरी

पुजारी श्री छबीरमपुरी सोनू शर्मा सहित अन्य सेवादार भंडारे की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। भोजन तैयार करने से लेकर कांवड़ियों को प्रसाद परोसने तक की जिम्मेदारी सेवादार श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के लिए भंडारे की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।रमेश इंद्र कुमार देव शर्मा अंकित अमित राजू,हर्ष शर्मा अर्जुन सोनू कुमार,देव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button