उत्तराखंडहरिद्वार

एसएमजेएन में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय का कल होगा उद्घाटन

 

हरिद्वार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के हरिद्वार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय एवं अध्ययन केंद्र का उद्घाटन समारोह प्रातः 10 बजे 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज, हरिद्वार में होने वाले समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नवीन चंद्र लोहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी समारोह में पावन सानिध्य प्रदान करेंगे।

समारोह के आमंत्रक एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा हैं। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय के शुरू होने से हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए नई सुविधा उपलब्ध होगी।

क्षेत्रीय कार्यालय एवं अध्ययन केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। इनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीलिब, बीसीए, बीबीए तथा एमए, एमकॉम, एमएससी, एमलिब, एमसीए, एमबीए आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू होने से नौकरी अथवा अन्य कारणों से नियमित कॉलेज में अध्ययन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। समारोह को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button