उत्तराखंडहरिद्वार

भाजपा उत्तराखण्ड ने प्रदेश प्रकोष्ठ टोली का विस्तार किया, सरिता त्रिपाठी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

हरिद्वार/देहरादून

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), उत्तराखण्ड ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश प्रकोष्ठ टोली में सह-समन्वयक की घोषणा की है। इस संबंध में प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक श्री कौस्तुभानंद जोशी द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

जारी पत्र के अनुसार, वरिष्ठ नेता श्रीमती सरिता त्रिपाठी को प्रदेश में सभी प्रकोष्ठों के सह-संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सरिता त्रिपाठी लंबे समय से संगठन की रीति-नीतियों के अनुरूप सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं तथा विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी इस नियुक्ति को संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनसे संगठन हित में पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button