उत्तराखंडहरिद्वार

चेन स्नेचिंग गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर शाम चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों और कोतवाली नगर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर कांबिंग अभियान शुरू कर दिया। आसपास के इलाकों में भी पुलिस की कई टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान नरेश उर्फ भिंडे उर्फ राज पुत्र कन्हैया, निवासी बी-4/409, निकट साईं मंदिर, सुल्तानपुरी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं फरार अभियुक्त की पहचान दिनेश पुत्र गोमा राम, निवासी बी-4/305, सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहे हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस की कांबिंग लगातार जारी है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की कार्रवाई जारी है और फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश एवं कांबिंग कर रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button