उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में नवरात्र के पहले दिन तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश, घर-घर हुआ कीर्तन, झूम उठे लोग

 

हरिद्वार धार्मिक नगरी में दोपहर को आया अचानक तूफ़ान और उसके बाद तेज बारिश से जहाँ एकाएक मौसम ठंडा हो गया वहीं तेज बारिश और तूफ़ान माँ की भक्ति के साथ आस्था भारी पड़ती नजर आई। मां शैलपुत्री के पूजन के साथ रविवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। पहले दिन मंदिरों से लेकर घरों में घट स्थापना की गई। शहर के मंदिरों में मां के दर्शन और आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिनभर उपवास रखकर भक्तों ने मां की महिमा का गुणगान किया। शहर समेत देहात क्षेत्रों में नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मां की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचना शुरू कर दिया। श्रवण नाथ नगर स्थित हाउस नंबर 9 में नवदुर्गा कीर्तन मंडली ने तेज तूफ़ान और बारिश के बीच अपनी आस्था को भक्तिमय बनाते हुए जोरदार कीर्तन कर आस-पास का माहौल भक्तिमय कर दिया। आसपास के सभी लोग माता के भजनों पर झूम उठे। ढोल-नगाड़ों के शोर और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया। मंडली के सदस्यों में राज दुलारी, लक्ष्मी, सुनीता शर्मा, सपना शर्मा, रोहिनी चौहान, ज्योति, एकता, सिमरन, चंचल, वीना, निकिता, शिवी, मीनू, तनिशा, पूनम, सलोनी,

शिवानी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। सुबह से ही मंत्रोच्चारण के साथ मां की विशेष पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई। मंदिर में घट स्थापना की गई और मां की अखंड जोत जलाई गई। मंदिरों में दूध, दही, घी आदि पूजन सामग्री से देवी का स्नान किया गया। श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी, माया देवी, सुरेश्वरी देवी मंदिर, चंडी देवी, शीतला माता मंदिर, काली मंदिर भीमगोड़ा और दक्षिण काली आदि मंदिरों में शीश नवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button