उत्तराखंडहरिद्वार

एनयूजे आई के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा बने तो जोगेंद्र मावी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

 

— 25 अक्टूबर को होगा भव्य कार्यक्रम, अमित शर्मा बनाए गए कार्यक्रम संयोजक

— संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के सिद्धांतों को पालन करने पर दिया जोर

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की हरिद्वार इकाई का गठन प्रेसक्लब सभागार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को इकाई का अध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। एनयूजे के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने संगठनात्मक समन्वय को समय की जरूरत बताया।

एनयूजे आई प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद पर जोगेंद्र मावी के नाम की घोषणा की, जिनका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा ने भी पत्रकारिता और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैयर और अमित शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखना जरूरी है।

नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री रह चुके हैं। उनके अनुभव के आधार पर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई। वहीं, महामंत्री जोगेंद्र मावी संगठन के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आगामी 25 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप रावत ने संचालन किया।

इस मौके पर एनयूजे आई के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सुनील पाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, करन खुराना, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, कुमकुम शर्मा, ललितेंद्र नाथ, लव शर्मा, प्रतिभा वर्मा, संदीप शर्मा, अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी, प्रशांत शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मयूर सैनी, केपी चौहान, सुरेंद्र शर्मा, वैभव भाटिया, जयपाल सिंह, संजीव शर्मा, काशीराम सैनी, शमशेर बहादुर बम, सतीश गुजराल, गौरव कश्यप, सुनील कुमार, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, प्रवीण पैंगवाल, अमन, पुलकित शुक्ला, आशीष मिश्रा, अभिनव चौरसिया, नौशाद खान, जीके वैध, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्वनोई, रविंद्र पाल सिंह, सचिन कुमार, विकास कुमार, नितिन राणा, राधेश्याम विद्याकुल, जहांगीर मलिक, डॉ रूपेश शर्मा, आशीष धीमान, सुमित यशकल्याण, सचिन सैनी, सचिन कुमार आदि पत्रकार शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button