उत्तराखंड

Haridwar उत्तराखंड पत्रकार यूनियन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

शीघ्र आयोजित होगा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह

 

हरिद्वार।रानीपुर मोड स्थित कार्यालय पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की एक बैठक आहुत की गई।बैठक में यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि ने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनीष सिंह,रामेश्वर दयाल शर्मा,विकास चौहान,आनंद गोस्वामी,आवेश अंसारी,

को दी गई हैं।संगठन मंत्री के तौर श्रीमती मनीषा सूरी व परवीन पेंगवाल और सचिव पद पर दीपक मौर्या, संयुक्त सचिव शमशेर अली, प्रचार मंत्री विजय सुब्रह्मण्यम,विशाल गोस्वामी को नियुक्त किया गया है जबकि

कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर रिजवान अहमद,विजय कुमार बंसल, नौशाद खान,दिनेश शर्मा,धीरज शर्मा, सिद्धार्थ त्रिपाठी, कुलदीप सिंह ओर चंद्रशेखर गोस्वामी जिम्मेदारी सौंपी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि संस्था में मुख्य मार्ग दर्शक मंडल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मुदित अग्रवाल, डॉ.विशाल गर्ग, ,अश्वनी अरोड़ा, पकज कौशिक,रुपेश वालिया,रविंद्र सिंह को नियुक्त किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रमोद गिरि ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हितों के लिए संकल्पित संस्था है किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मार्गदर्शक मंडल के नेतृत्व में यूनियन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा,यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने शीघ्र भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।बैठक का संचालन महामंत्री महावीर नेगी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button