उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है:किरण जैसल

इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है:राजीव गुप्ता

धर्मनगरी हरिद्वार के गीत गोविंद वेंकट हॉल में हरिद्वार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए रंगों के इस पावन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं महामंत्री सुशांत शर्मा ने सभी अतिथियों को चंदन का तिलक लगाकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वातावरण में उल्लास और उत्साह का रंग साफ झलक रहा था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां रहीं। सुंदर साज-सज्जा और मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई झांकियों ने समारोह को आध्यात्मिक रंग भी प्रदान किया। उपस्थित लोगों ने झांकियों के साथ फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार बनाया।

होली के गीतों पर झूमे व्यापारी।

मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी आवश्यक है और ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं।

महामंत्री सुशांत शर्मा और कोषाध्यक्ष पल्लव मित्तल ने संयुक्त रूप से कहा कि होली का पर्व हमें सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संदेश देता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापारिक हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संरक्षक ललित गोयल, सुभाष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, विपिन गोयल, विपिन तिवारी, राजकुमार बंसल, प्रणव वत्स, अजय मित्तल, अजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय गोयल, शगुन, कमल आहूजा, अमित शर्मा, अविनाश गोस्वामी, देवेंद्र शर्मा, अविनाश त्रिपाठी, प्रवीण गाबा, प्रवेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button