उत्तराखंडहरिद्वार

सीएमओ ने किया सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण

 

हरिद्वार,आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से किए गए उपकेंद्र आत्मलपुर बोंगला के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह द्वारा किया गया।

सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण कार्य बहुत सराहनीय है।

इस दौरान उपस्थित एएनएम, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को संपूर्ण एएनसी एवं टीकाकरण कार्यों को प्रभावी रूप से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

एनीमिया जांच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से 2000 एनीमिया टेस्ट स्ट्रिप्स एवं 3 हीमोग्लोबिन मीटर उपलब्ध कराए गए जिसका वितरण चिकित्सा विभाग ने किया।इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अनिल, डॉ. आरती बहल, अनिल चमोली, अखिलेश, पामिश कुमार, सचिन कांबले उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button