उत्तराखंडहरिद्वार

शिवनगर में आठ घंटे बिजली गुल, भड़के भाजपा नेता, बिजली विभाग कार्यालय पर धरना

 

हरिद्वार। शिवनगर क्षेत्र में करीब आठ घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने और लगातार हो रही अघोषित कटौती से नाराज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने बिजली विभाग के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व महंत हीरादास महाराज ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फोन करने पर वे फोन तक नहीं उठाते, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ रही है।

भाजयुमो नेता विदित शर्मा ने कहा कि बिजली कटौती के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर तारों और खराब ट्रांसफार्मरों की शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करने पर कई बार फोन नहीं उठाया जाता। ऐसे में लोगों को अपनी समस्या बताने के लिए भी भटकना पड़ रहा है।

धरने पर राम अवतार शर्मा, अर्जुन सिंह राणा, विकास गोस्वामी, मुकेश जोशी, गोदरेज चौधरी, राज चौधरी, युद्धवीर सिंह राणा, नितिन शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, मनोज जोशी और विकास शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अधिकारियों की कार्यप्रणाली नहीं बदली तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में अविनाश, सूरज, नीरज, गौतम, योगीराज, प्रेम सिंह राणा, गोकुल, प्रदीप सिंह, मोहन सिंह, ललित, सीताराम बडोनी, अशोक वर्मा, गगन सिंह, विनय, दिवाकर, अजित कुमार, गौरव यादव, शंकर और मुकेश पारीक सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button