
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा, जिला हरिद्वार के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कालरा एवं राम अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य अनु कक्कड़, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज ओबेरॉय, थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड की उपाध्यक्षा कामिनी सडाना, माटी कला बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य हरजीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अंबेडकर मंडल की अध्यक्षा हिना दुआ, थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के डायरेक्टर दीपांशु विद्यार्थी सहित सीए परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करने वाली हर्षिता पाहवा एवं सार्थक तनेजा को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिनिधियों ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी समाज के हितों और विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना महासभा की परंपरा है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रमोद पांधी, विमल कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, सुरेश गुलाटी, बिन्नी पंडित, एसएमजेएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा, विमलेश आहूजा, रेनू अरोड़ा मिनीपुरी, रजनी वर्मा, रेनू शर्मा, गीतांजलि सडाना, दीपा पाहवा, परमानंद पोपली, नरेंद्र चुग, राकेश मल्होत्रा, डॉ. संदीप कपूर, देवेंद्र चावला, हरविंदर सिंह उप्पल, विकी तनेजा, राजकुमार अरोड़ा, मनीष धमीजा, अजय अरोड़ा, अमरीक सिंह, अशोक मेहता, पार्षद परमिंदर सिंह गिल, पूर्व पार्षद रवि ढींगरा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



