उत्तराखंडहरिद्वार

देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

 

हरिद्वार। देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना को लेकर रविवार को हरकी पैड़ी स्थित सुभाष घाट के सिद्ध हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुभाष घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू वधावन के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से गूंजता रहा।

सुंदरकांड पाठ के बाद भगवान श्रीहनुमान जी को विधि-विधान से भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने देश में सुख-शांति, सामाजिक सद्भाव, प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

सुभाष घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू वधावन ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। सुंदरकांड का पाठ भगवान श्रीहनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की खुशहाली, समाज में भाईचारा तथा सभी के मंगल की भावना से इस आयोजन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहनुमान के समक्ष राष्ट्र की प्रगति, समाज में सौहार्द और सभी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में धीरज अरोड़ा, वेद प्रकाश बत्रा, सतेंद्र वर्मा, नरेश वेदी, रामगोपाल बंसल, रामकिशोर अग्रवाल, पंकज उर्फ लाली अरोड़ा, सुमित शर्मा, आशीष शर्मा, राजू मल्होत्रा, सोनल गर्ग, पंकज वशिष्ठ, सरदार हर्षवर्धन, सतीश कुमार उर्फ काका, प्रिया वधावन, प्रिंस वधावन, चिराग वधावन, ऋषभ वधावन, नितिन कुमार (नीटू), आशु, देवराज खुराना, सुनील कुमार वधावन, विशाल ठाकुर, विवांशु, गोपाल कृष्ण गुलाटी, आनंद विरमानी, आदेश मारवाड़ी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button