उत्तराखंडहरिद्वार

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किया

 

Haridwar मेजर स्व0 ध्यानचन्द जी के जन्मदिवस को पूरे देश में “राष्ट्रीय खेल दिवस“ के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार एवं विशिष्ट अतिथि आदेश चैहान, विधायक, विधानसभा रानीपुर हरिद्वार द्वारा मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं एवं पावर लिफ्टिंग मंे भारत का प्रतिनधित्व करने वाली संगीता राणा को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में जनपद हरिद्वार से चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर सांसद द्वारा सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के पंजीकरण हेतु “संसद खेल महोत्सव“ पोर्टल भी लांच किया गया, जिसमें खिलाडियों को 01 माह के अन्तर्गत पंजीकरण किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 नरेश चैधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री, राजीव शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष भा0ज0पा0 हरिद्वार, डॉक्टर विशाल गर्ग, विमल कुमार, विभिन्न वार्डो के सभासद, बिन्दर पाल, मंडल अध्यक्ष भा0ज0पा0, विजय कुमार, शबाली गुरूंग जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रदीप कुमार, अनुराग राठी, दीपक जोशी, शिखा बिष्ट, विभिन्न खेलों के कान्ट्रैक्ट प्रशिक्षक, खिलाड़ियों के अभिभावक एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button