Blog

शारदीय नवरात्र पर मां मनसा देवी मंदिर में हुआ कन्या पूजन, ट्रस्टी अनिल शर्मा ने की विशेष पूजा-अर्चना

मां मनसा देवी का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर बना रहे और हर घर में सुख-समृद्धि बनी रहे:अनिल शर्मा

 

हरिद्वार। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सिद्धपीठ मां मनसा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन और उपहार भेंट किए। कन्या पूजन में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया गया, साथ ही उन्हें चुनरी, प्रसाद व उपहार और दक्षिणा दी।

ट्रस्टी अनिल शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के इस पावन पर्व पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। यह पूजन शक्ति की उपासना का प्रतीक है और समाज में बेटियों के सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर बना रहे और हर घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।इस अवसर पर ट्रस्टी श्री महंत राजगिरि,अमन शर्मा ,पवन गिरि, राजेश तिवारी, सीमा गिरि, दीप दुबे और महेश दुबे भी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पूजा में भाग लिया और कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और नवरात्रि के शुभ अवसर पर सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button