उत्तराखंडहरिद्वार

सुभाष घाट पर रावण और मेघनाथ दहन के बाद श्रीराम दरबार का भव्य स्वागत, व्यापारियों ने कराया जलपान

 

हरिद्वार, 2 अक्टूबर — रोड़ीबेलवाला मैदान में विजयदशमी के अवसर पर रावण और मेघनाथ का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। जैसे ही रावण और मेघनाथ की पुतले अग्नि में भस्म हुईं, पूरे वातावरण में जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। इसके उपरांत, भगवान श्री राम का विजय जलूस सुभाष घाट पहुंचने पर परंपरागत रूप से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और श्रीहनुमान के स्वरूपों का भव्य स्वागत किया गया।

सुभाष घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू वधावन के नेतृत्व में व्यापारियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम दरबार का भावपूर्ण अभिनंदन किया। भगवान के स्वागत में फूलों की वर्षा और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के बीच इस भव्य आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर व्यापार मंडल की ओर से आए श्रद्धालुओं और कलाकारों को गुलाब जामुन, समोसा, और अन्य जलपान सामग्री वितरित की गई।

स्वागत करने वालों में सुभाष घाट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू वधावन, महामंत्री सुमित शर्मा, आदेश मारवाड़ी, आशीष शर्मा, गौरव बंसल, धीरज अरोड़ा, बंटी, गोपाल बंसल, रमेशचंद शर्मा, मोनू शर्मा, राजू मल्होत्रा, सोनल गर्ग, विशाल ठाकुर, रामकिशोर अग्रवाल, पंकज, लाली अरोड़ा, नरेश बेदी, कमल खड़का, प्रिंस, चिराग वधावन, सतीश वधावन, नीतू वधावन, ऋषभ वधावन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और विजयादशमी की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button