उत्तराखंडहरिद्वार

दीपावली पर मिट्टी के दीए, लक्ष्मी गणेश और बर्तन अवश्य खरीदें:डा.विशाल गर्ग

 

हरिद्वार, 19 अक्तूबर। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने दीपावली पर्व पर लोगों से कुम्हारों द्वारा मिट्टी से बनाए दीपक, लक्ष्मी गणेश और बर्तन खरीदने की अपील की है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल फॉर वोकल का आह्वान किया है। सभी देशवासियों को मिलकर प्रधानमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोशनी का पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। परंपरागत वस्तुओं से ही संस्कृति की पहचान है। प्राचीन काल से दीपावली पर पूजा अर्चना के लिए कुम्हारों द्वारा चाक पर मिट्टी से बनाए गए दीपक, लक्ष्मी गणेश और बर्तनों का प्रयोग किया जाता रहा है। आज के बदलते दौर में संस्कृति को बचाए रखने की आवश्यकता है। इसलिए दीपावली पर परंपरांओं और संस्कृति को बचाए रखने में सहभागी बनें। अन्य आधुनिक वस्तुओं के साथ दीपावली के पर्व में मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी गणेश, बर्तनों को भी स्थान अवश्य दें। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दीपावली पर कुम्हारों से सामान अवश्य खरीदंे। हम सबकी इस पहल से एक और जहां कुम्हार व्यवसाय को गति मिलेगी, तो वहीं दूसरी और पर्यावरण का संरक्षण भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button