उत्तराखंडहरिद्वार

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

 

हरिद्वार, 22 अक्टूबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के उन दृढ़ नेतृत्वकर्ताओं में से हैं जिन्होंने भारत की सुरक्षा, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि अमित शाह का जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। एक संगठनकर्ता, रणनीतिकार और कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा को सशक्त करने के लिए जो निर्णय लिए हैं, वे सराहनीय और दूरदर्शिता से परिपूर्ण हैं। विशेष रूप से धारा 370 हटाने, एनआईए और सुरक्षा एजेंसियों को मजबूत करने तथा देशभर में आतंरिक शांति स्थापित करने के लिए उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, चारधाम यात्रा व्यवस्था में सुधार, और संत समाज के प्रति उनके आदर भाव ने उन्हें संतों और श्रद्धालुओं के बीच विशेष स्थान दिलाया है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अपार ऊर्जा प्रदान करें ताकि वे इसी प्रकार राष्ट्र की सेवा करते रहें।

अंत में उन्होंने कहा कि देश को अमित शाह जैसे कर्तव्यनिष्ठ और राष्ट्रभक्त नेता पर गर्व है। उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पूरा संत समाज उनके दीर्घायु और सफलता की कामना करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button