उत्तराखंडहरिद्वार

नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में “दीपावली मिलन एवं स्वागत-सम्मान समारोह” सम्पन्न 

 

नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा भव्य “दीपावली मिलन एवं स्वागत-सम्मान समारोह” का आयोजन नगर क्षेत्र में उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी तथा श्री अनिल गोयल जी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी बनाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, पार्टी पदाधिकारीयों व क्षेत्र वासियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद जी ने कहा दीपावली का यह पावन पर्व प्रकाश, ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों का संदेश देता है। मैं इस सम्मान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। हम सब मिलकर संगठन और समाज के लिए कार्य करेंगे और विकास की रोशनी को जन-जन तक पहुँचाएँगे।”

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा संगठन द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान और सेवा का अवसर है। इस भव्य स्वागत के लिए मैं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का विशेष धन्यवाद देता हूँ। मेरा संकल्प है कि हरिद्वार जिला संगठन को और अधिक मजबूत कर, जनता के हित में योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर तक पहुँचाऊँ।”

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा दीपावली का संदेश है—अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना। मैं स्वामी यतीश्वरानंद जी और अनिल गोयल जी को प्रदेश स्तर की इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ। शिवालिक नगर के विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारा प्रयास जारी रहेगा और हम इसे आदर्श नगर बनाने के लक्ष्य पर निरंतर कार्य करते रहेंगे।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं। दीपावली हमें एकता और सामूहिक संगठन शक्ति का संदेश देती है। हम विकास और सेवा की भावना से आगे बढ़ते रहेंगे।”

राज्य मंत्री जयपाल चौहान ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। हमारा लक्ष्य समृद्ध समाज और सशक्त उत्तराखंड है।”

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा दीपावली सद्भाव, प्रेम और समाज निर्माण का पर्व है। भाजपा निरंतर समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सभासदगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सम्मानित जनों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। अंत में सभी अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button