उत्तराखंडहरिद्वार

विवेक विहार कॉलोनी में लोहड़ी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया

oplus_4194304

हरिद्वार,विवेक विहार कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर मैदान में लोहड़ी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। ढोल नगाड़ों की गूंज और लोकगीतों की धुन पर कॉलोनीवासी झूमते नजर आए। महिलाओं, पुरुषों के साथ-साथ बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक तरीके से लोहड़ी जलाई गई, जिसमें सभी ने तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल की थाप पर युवाओं और बुजुर्गों ने भी नृत्य कर पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ नृत्य और खेल-कूद में भाग लेकर इस पर्व का भरपूर आनंद उठाया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद विवेक उनियाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि विवेक विहार कॉलोनी में सभी पर्व आपसी भाईचारे और मिलजुलकर मनाए जाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और एकता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी मेलजोल और खुशियां बांटने का अवसर है।

पूर्व पार्षद विवेक उनियाल ने कॉलोनीवासियों को मकर संक्रांति पर्व की भी शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराएं ही समाज की असली ताकत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button