उत्तराखंडहरिद्वार

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

 

हरिद्वार में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि धामी सरकार में देश के अन्य राज्यों की विधानसभाओं की तुलना में उत्तराखंड विधानसभा के सत्र बहुत कम समय के लिए आहूत किए जाते हैं जिससे राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषय राज्य के सर्वोच्च सदन के सामने नहीं आ पाते हैं जोकि राज्य हित में नहीं है,

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि प्रदेश के 70 विधायकों को अपने -2 विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों को प्रस्तुत कर सरकार का जवाब भी लेना होता है,

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि राज्य में हाल ही में कानून व्यवस्था अपने न्यूनतम स्तर पर है ,इस साल वन्यजीवों के आक्रमण से हर हिस्से में मानवीय क्षति हुई है,

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी ने कहा कि हर घर नल योजना के बावजूद राज्य का हर हिस्सा पीने का पानी की समस्या से परेशान हैं, पिछले साल राज्य के विभिन्न स्थानों में आपदाएं आई है अभी तक आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और मुआवजे की समस्याएं खड़ी है,

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा और वरिष्ठ नेता पूनम भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के अधीन राज्य के अधिकांश विभाग हैं पर विधानसभा में जनता के अधिकारों और समस्याओं पर उठे सवालों का उत्तर देने में तथाकथित धाकड़ धामी असहज दिखाई देते हैं,

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और एससी ग्रामीण जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र कम से कम 3 सप्ताह की समयावधि के लिए आहूत किया जाना चाहिए,

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बलराम गिरी कड़क,जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रचना शर्मा, वीरेंद्र श्रमिक,पार्षद हिमांशु गुप्ता, हिमांशु राजपूत,अजय गिरी, नितिन तेश्वर, अरूण चौहान, आशीष पंवार, सत्यपाल शास्त्री, कैलाश प्रधान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना,सीपी सिंह,मनीष गुप्ता, गौरव गोस्वामी,नागेश रावत,मोहन राणा , अनिल तोमर, दिव्यांश अग्रवाल, मुन्ना मास्टर, जावेद खान, तेलूराम प्रधान, रोहित नेगी, अंकित चौधरी, हरजीत सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button