शिक्षाहरिद्वार

वार्षिक मेगा शो 2026: देशभक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा शेमरॉक रिवरडेल स्कूल का भव्य आयोजन

oplus_4194304

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ के समीप स्थित एक होटल के हॉल में शेमरॉक रिवरडेल स्कूल का वार्षिक मेगा शो बड़े ही उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

oplus_6291456

कार्यक्रम की थीम “आरंभ है प्रचंड” रही, जो राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति की भावना पर आधारित थी। मंच को तिरंगे रंगों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था, जो देशभक्ति के उत्साह को और अधिक प्रखर बना रहा था। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के गीतों पर भी सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बच्चों की मासूम अदाएं, आत्मविश्वास और मंच पर सहज अभिव्यक्ति ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिनिधि शेखर शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को सराहा।

प्रधानाचार्य जया शर्मा ने कहा विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि “आरंभ है प्रचंड” थीम के माध्यम से बच्चों में देश के प्रति समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आनंद अभिभावकों के साथ-साथ दादा-दादी और नाना-नानी ने भी पूरे उत्साह से लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट और मुस्कुराते चेहरों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं हिमांशी, रिया, साक्षी, तनुजा, भूमि, तान्या, अंकिता, वंशिका, तनिष्का, श्रुति, उमा और कीर्ति सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button