उत्तराखंडहरिद्वार

मां गंगा व्यापार मंडल का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, अखिल शर्मा त्यागी अध्यक्ष निर्वाचित

 

हरिद्वार। विष्णु घाट, रामघाट एवं सब्जी मंडी क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों के संगठन मां गंगा व्यापार मंडल का द्विवार्षिक चुनाव बदरीबावला धर्मशाला में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी विपिन सिखोला एवं डॉ. संदीप कपूर की देखरेख में हुए इस चुनाव में भारी उत्साह देखने को मिला।

अध्यक्ष पद पर अखिल शर्मा त्यागी ने कांटे की टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सन्नी पवार को 9 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। महामंत्री पद पर अमित गुप्ता ने राहुल दीक्षित को 12 मतों से हराया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर यश सडाना ने गगन गुप्ता को 27 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

विशेष बात यह रही कि कुल 125 व्यापारियों ने शत-प्रतिशत मतदान कर संगठन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव नैयर, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर सहित अनेक पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने विजेताओं को बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button