हरिद्वार

गरीबदासीय वाणी यज्ञ का भव्य समापन, संतों ने दिया आध्यात्मिक संदेश

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित विशुद्ध आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट में अखिल भारतीय गरीबदासीय भेख सर्वोच्च परिषद के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय गरीबदासीय वाणी यज्ञ का रविवार को भव्य समापन हो गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संतों के सत्संग और वाणी का लाभ उठाया।
यज्ञ के समापन अवसर पर अनुष्ठान छुड़ानी धाम, हरियाणा के पीठाधीश्वर श्रीमहंत दयासागर महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महंत रतन देवी ने श्रीमहंत दयासागर महाराज को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा, जहां भजन-कीर्तन और संत प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छतरी साहिब छुड़ानी धाम, झज्जर हरियाणा के आचार्य आदि गद्दीनशीन पीठाधीश्वर श्रीमहंत दयासागर महाराज ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गरीबदासीय वाणी मानव जीवन को सत्य, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक मूल्यों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज में सद्भाव और शांति बनी रह सके। उन्होंने भक्तों से संतों के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
महंत रतन देवी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबदासीय परंपरा सदैव मानव कल्याण और सेवा की भावना को बढ़ावा देती रही है, और इस यज्ञ के माध्यम से लोगों को धर्म और आस्था से जोड़ने का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर माताजी वंदना जी, श्रीमहंत आदित्य जैतदास, तेजस तुलसी दास, विशुद्ध आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट की महंत माता रतन देवी, ट्रस्ट प्रधान हर दयाल, जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र ओहरी, मैनेजर शैलेंद्र पाल, चंद्रशेखर, सुभाष चंद्र मुकेरिया,वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button