उत्तराखंडहरिद्वार

एचईसी कॉलेज में पाठ्यक्रमों का रिजल्ट घोषित

दिनांक 24.03.2026

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए पंचम सेमेस्टर एवं बीएससी (माईक्रोबायोलॉजी) प्रथम सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए ं पंचम सेमेस्टर की छात्रा सलोनी चौहान ने 78.71 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम, अर्शिता कुमारी व काजल सेंगर ने 76.14 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय, सलोनी ने 75.57 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बीएससी (माईक्रोबायोलॉजी) प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संध्या बडुनी ने 7.91 सीजीपीए के साथ प्रथम, रसिका जोशी, अक्षिता ने 7.45 सीजीपीए के साथ द्वितीय, श्वेता रानी ने 7.18 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी व प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शुभकॉमनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button