उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में कांग्रेस विधायक के खिलाफ उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का निंदा प्रस्ताव पारित

 

हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई ने कांग्रेस विधायक रवि बहादुर के पत्रकार के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया है।

दरअसल बीते दिन कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के कार्यक्रम के दौरान जेब काटने की घटना सामने आई, जिसमें पत्रकारों और अन्य लोगों की जेब कटने की शिकायतें मिलीं। इसी के चलते जब इस विषय पर पत्रकार ने विधायक रविबहादुर से बात की तो उनके साथ बदसलूकी की गई और कवरेज कर रहे पत्रकार का फोन भी छीना गया। जिसका बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने निंदा की।

इस घटना से नाराज उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई ने आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें सर्वसम्मति से विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रमोद गिरि ने कहा कि पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इस मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।

उन्होंने आगामी कार्यदिवस पर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से विधान सभा स्पीकर को ज्ञापन देने की बात कही। गिरि ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी इसकी लिखित शिकायत की जाएगी।

बैठक के अंत में उधमसिंह नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय भास्कर पोखरियाल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर शौक व्यक्त किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि ने की एवं संचालन महासचिव महावीर नेगी ने किया।

बैठक में मुदित अग्रवाल,डा विशाल गर्ग,रविंद्र सिंह,रूपेश वालिया,प्रमोद गिरि,महावीर नेगी अश्वनी अरोड़ा,विशाल गोस्वामी,चंद्रशेखर गोस्वामी, विजय कुमार बंसल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button