उत्तराखंडहरिद्वार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर प्रान्त प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने किया ध्वजारोहण

 

हरिद्वार।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार जिला कार्यालय पर आज तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

इस मौके पर प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र जी ने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि लाखों लोगों के बलिदान के उपरांत स्वतंत्रता मिली है, जिसमें संघ के स्वयंसेवकों का भी पूर्ण सहयोग रहा। वर्तमान परिस्थितियों में देश को एकजुट रखने के लिए पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज जागरण का कार्य संघ अपने शताब्दी वर्ष में कर रहा है।

जिला संघचालक डॉक्टर यतींद्र नागियान ने बताया कि भारतीय संविधान विश्व के अनेक संविधानों की अच्छी बातों को लेकर बनाया गया था। इसके द्वारा हमारे उस समय के राजनेताओं ने स्वतंत्रता के बाद की परिस्थितियों में देश को एक नई दिशा देने का प्रयास किया।

ध्वजारोहण अवसर पर नगर संघचालक एडवोकेट ज्ञानेश ठकराल, प्रांत टोली सदस्य प्रचारक ऋतुराज जी, विभाग प्रचारक राकेश, विभाग सम्पर्क प्रमुख रोहिताश,नगर प्रचारक शुभम, जिला प्रचार प्रमुख देवेश वशिष्ठ, जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख अमित शर्मा, अनुराग वत्स, अर्पित अग्रवाल,देशराज शर्मा सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button