उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार के विष्णु घाट चौक पर तीन दुकानों में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

 

*विजय सुब्रह्मण्यम*

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट चौक पर देर रात करीब एक बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जलपान की तीन दुकानों में लगी आग देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

घटना के दौरान एक दुकान में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भड़क उठी। सिलेंडर विस्फोट की लपटें पास स्थित होटल हरि निवास और राज होटल की दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। स्थिति गंभीर होते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दो फायर यूनिट मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने सबसे पहले होटलों के कमरों में ठहरे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही दुकानों में रखे चार अन्य गैस सिलेंडरों को सकुशल बाहर निकालकर बड़ी दुर्घटना टाल दी।

दमकल टीम ने दो एमएफई पंपिंग मशीनों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की सतर्कता से आग को आसपास की दुकानों और होटलों में फैलने से रोक लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button