उत्तराखंडहरिद्वार

एस.एम.जे.एन.पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, गोविंद घाट से निकाले कचरे के 25 बैग

हरिद्वार, 4 नवंबर 2026

एस.एम.जे.एन.पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई), रेड क्रॉस और महाविद्यालय के प्राध्यापकों के संयुक्त तत्वावधान में आज हरिद्वार के ऐतिहासिक गोविंद घाट पर एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मां गंगा और घाटों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति आमजन को जागरूक करना था।

अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने ‘स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा’ का नारा देकर किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रद्धेय महंत डॉ. रवींद्र पुरी जी महाराज ने अपना संदेश देते हुए कहा कि “गंगा हमारी मां है, और इसकी स्वच्छता व पवित्रता की रक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।”

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदमावती तनेजा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने अनुकरणीय पहल करते हुए स्वयं गंगा नदी के ठंडे पानी में उतरकर सफाई की। टीम ने नदी के अंदर से लगभग 25 बैग कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकाले।

आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के डॉ. संजय माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर जागरूक रहने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदमावती तनेजा ने उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से विशेष आग्रह किया कि वे गंगा जी में कपड़े, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें।

इस स्वच्छता महाअभियान को सफल बनाने में एनएसएस जिला समन्वयक (हरिद्वार) डॉ. एस.पी. सिंह के विशेष मार्गदर्शन और नगर निगम हरिद्वार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संयोजक मंडल

इस सफल आयोजन के संयोजक डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. हरीश जोशी और डॉ. पुनीता शर्मा रहे।

उपस्थिति

इस अवसर पर श्री विनय थपलियाल, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, श्री विनीत सक्सेना, डॉ. पल्लवी राणा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, श्री प्रिंस क्षोत्रीय, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, श्रीमती रचना गोस्वामी, डॉ. गीता शाह, डॉ. शाहीन, डॉ. सोनिका, श्री राजीव कुमार तथा छात्राएं अंजलि, ज्योति, एकता, अनन्या, अंकिता, निधि, वंशिका, हिमानी, कशिश, सलोनी, खुशबू, निकिता, सिमरन और छात्र गणेश, अंश, कैफ अंसारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button