
हरिद्वार। सीबीएसई बोर्ड दसवीं परीक्षा के घोषित परिणाम में डीएवी स्कूल के छात्र दिव्यांश अग्रवाल ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। दिव्यांश की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।
दिव्यांश अग्रवाल, व्यापारी नेता रितेश अग्रवाल के पुत्र हैं। बेटे की सफलता पर गौरवान्वित पिता रितेश अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांश ने मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह उसकी निरंतर पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बच्चों को लक्ष्य तय कर ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए, सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
उन्होंने दिव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा बनेगी। परिवारजनों, मित्रों और स्कूल शिक्षकों ने भी दिव्यांश को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।



