उत्तराखंडदेहरादून

डिजिटल उत्तराखंड को नई दिशा देगा ‘इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड’ : मुख्यमंत्री धामी

 

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होने वाले “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

usdma.uk.gov.in

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.), टेक्नोलॉजी और साइंस जैसे आधुनिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कॉन्फ्रेंस से निकलने वाले निष्कर्ष और सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे तथा उत्तराखंड और देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सामरिक, धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। यहां प्रतिवर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन डेस्टिनेशनों पर पहुंचते हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और शांत वातावरण इसे फिल्म शूटिंग, औद्योगिक निवेश और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उपयुक्त बनाता है। साथ ही उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस दिशा में आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

बैठक में सचिव नितेश झा, अपर सचिव आलोक पांडे, एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर के इंडिया हेड निमेश कुमार, अडाणी कनेक्स के कंट्री हेड कपिल चुघ, यात्ता डाटा सेंटर की वाइस प्रेसिडेंट ज्योति माल्दे, नेटफॉर चॉइस डाटा सेंटर के फाउंडर समीर यादव सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button