उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

खटीमा, 27 मई 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचकर स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button