उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar news श्री कृष्ण कृपा धाम से श्रीमद् भागवत शोभायात्रा धूमधाम से निकली

1जून से 7 जून तक होगा श्रीमद भागवत कथा सप्ताह एवं गीता ज्ञान, गीता ध्यान एवं गीता अनुष्ठान का आयोजन

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में परमाध्यक्ष गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई। शोभायात्रा के माध्यम से गीता ज्ञान, गीता ध्यान एवं गीता अनुष्ठान का शुभारंभ भी किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ भीमगोड़ा गंगा घाट से हुआ, जो खड़खड़ी रेलवे फाटक और नई बस्ती होते हुए पुनः श्री कृष्ण कृपा धाम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह स्टॉल लगाकर पार्षद सुमित चौधरी, समाजसेवी चांद गिरि, डॉ. अशोक गिरि और प्रमोद गिरि ने शोभायात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में अजय मलिक, राजकुमार विज, पवन कुमार, मुकेश रवि, किशोर अग्रवाल, अशोक चावला, राजेश चावला, अश्वनी गोयल, सुनील ग्रोवर, अमर पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून से 7 जून तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथा व्यास पं. राम मुदगल शास्त्री प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से 12:30 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगे।

इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा धाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक गीता ध्यान एवं सायं 4:00 से 6:00 बजे तक गीता सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन के चलते क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल बना हुआ है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button