उत्तराखंडहरिद्वार

जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, बच्चों को दिए जा रहे नैतिक एवं धार्मिक संस्कार

 

हरिद्वार। श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी, हरिद्वार के तत्वावधान में श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मंदिर, बीएचईएल सेक्टर-4 में आयोजित जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। यह शिविर 30 मई से 7 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जैन धर्म, संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जा रही है।

शिविर में बच्चों को सत्य, अहिंसा, त्याग, अनुशासन एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जा रही है। साथ ही उन्हें सरल, सात्विक एवं संस्कारित जीवन जीने के गुर सिखाए जा रहे हैं। बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

शिविर में जैन धर्म के विद्वान प्रशिक्षक अभिषेक जैन (शास्त्री भव्य) एवं गौरव जैन (शास्त्री) बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। आयोजन में सहयोगी संस्था के रूप में श्री दिगम्बर जैन महासमिति पंचपुरी हरिद्वार, सकल जैन समाज हरिद्वार तथा जैन जागृति महिला मंडल पंचपुरी हरिद्वार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर की संयोजिका अर्चना जैन (एकम्स ग्रुप) ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं और उन्हें जिस दिशा में ढाला जाता है, वे उसी मार्ग का अनुसरण करते हैं। इसी उद्देश्य से संस्कार शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि नई पीढ़ी धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़ सके।

शिविर में संदीप जैन (एकम्स), विवेक जैन, रूचिन जैन, सतीश जैन, बालेश चंद जैन, विजय जैन, अंजली जैन सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button