

हरिद्वार, एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में शुक्रवार को आयोजित निःशुल्क ‘नौकरी मेला-2026’ में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभागी युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले में 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 545 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया।
कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी, वाइस चेयरमैन अमित चौधरी, प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल तथा कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
साक्षात्कार की विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद एयरटेल, एचडीएफसी, हाईक एडु, जस्ट डायल, पॉलिसी बाजार, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, कैपरी ग्लोबल, कवेश कॉर्प, धनगार्ड, टीमलीज, टेलीपरफॉर्मेंस और रूपिक सहित अन्य कंपनियों में 185 छात्र-छात्राओं का प्रारंभिक चयन किया गया।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में एचईसी कॉलेज के साथ-साथ राज्य के अन्य 14 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। नौकरी मेले में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।
कार्यक्रम में दीपशिखा, शुभांगी फुटेला, उमराव सिंह, ललित जोशी, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. तनु चंद्रा, डॉ. करुणा नेहरा, डॉ. निधि वर्मा, स्वाति मंगलम, सायना, शिवानी, तारा सिंह, सुनीति त्यागी, सपना सकलानी, नूपुर, राहुल, राजा मनीष, रीना पटवाल, रश्मि सक्सेना, वंदना तथा डॉ. निधि जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।


