उत्तराखंडदेहरादून

धामी के जन्मदिन पर बधाइयों से गुलजार रहा मुख्यमंत्री आवास

 

मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्सव जैसा माहौल रहा। सुबह से देर शाम तक बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी पुष्पगुच्छ लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का आत्मीयता से स्वागत करते हुए स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

धामी ने कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का स्नेह उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उत्तराखंड की सेवा का दायित्व सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग और बेहतर समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को टीम भावना से काम करना होगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी समेत शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button