उत्तराखंडहरिद्वार

सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज : महंत दुर्गेशानंद

दंडवत यात्रा का श्री मानव कल्याण आश्रम, कनखल पर हुआ भव्य स्वागत

ललिताम्बा देवी वेद विद्यालय के विद्यार्थियों, संतों, गणमान्यजनों ने स्वस्तिवाचन, पुष्पवर्षा के साथ किया महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज का आत्मीय स्वागत

हरिद्वार, 30 अक्टूबर। श्री मिश्री मठ के तत्वाधान में पूर्ण गुरु महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज के आवाह्न पर दक्षेश्वर महादेव से आयोजित दंडवत यात्रा का श्री मानव कल्याण आश्रम, कनखल पर महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती, स्वामी हंसानंद सरस्वती, संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी के संयोजन में पुष्पवर्षा कर दंडवत यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। दंडवत यात्रा में शामिल पूर्ण गुरु करौली शंकर जी महाराज के मानव कल्याण आश्रम के सामने पहुंचने पर उत्साहित मानव कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री मानव कल्याण आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज सनातन संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं। म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में जहां तीर्थनगरी हरिद्वार में हजारों साधक एकत्र होकर मंत्र साधना और तपस्या कर रहे हैं, वहीं दंडवत यात्रा में जिस प्रकार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है वह तीर्थनगरी में अपने आप में एक अनूठी पहल है जैसे कांवड़ यात्रा में कावंड़ियों का सैलाब उमड़ता है उसी प्रकार दंडवत यात्रा में देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं व साधकों का जन समूह हरिद्वार में राष्ट्रीय एकता की छवि प्रस्तुत कर रहा है। जिसमें हजारों श्रद्धालु सड़क पर बिना रुके निरंतर ईश्वर का स्मरण कर अपने गुरु के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर रहे हैं।

संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज ने देश-दुनिया में सनातन की अलख जगाने के साथ-साथ पाखण्ड व अंधविश्वास की समाप्ति कर मंत्र साधना, योग व सत्संग के प्रभाव से मानव मात्र के कष्टों को समाप्त करने का कार्य किया है। दंडवत यात्रा के साथ-साथ ही गंगा सेवा के माध्यम से उनके शिष्य तीर्थनगरी हरिद्वार में मां गंगाजी के प्रति समर्पण भाव प्रकट करते हुए गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दे रहे हैं जो गंगाजी के प्रति हमारे कर्तव्य का बोध कराती है।

स्वामी हंसानंद सरस्वती ने कहा कि पूर्ण गुरु स्वामी करौली शंकर जी महाराज ने हरिद्वार में एक नई प्रकार की सेवा साधना का रूप प्रस्तुत किया है जिसमें दंडवत यात्रा और उसके पश्चात गंगा स्वच्छता अभियान को शामिल कर गंगा के प्रति अपना भक्ति भाव प्रकट किया है।

श्री मानव कल्याण आश्रम के सामने पहुंचने पर दंडवत यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें जलपान वितरित गया।

इस अवसर पर आश्रम प्रबंधक एसके मिश्रा, संजय वर्मा, पुजारी पवन सेमवाल, मिथिलेश मिश्रा, महेंद्र चौधरी, अर्पित मिश्रा, दिव्यम यादव, प्रमोद गिरी, मयंक, प्रियंक, बिट्टू, ओंकार, अमित मिश्रा, विशाल गोस्वामी, राघव ठाकुर, शैलेेन्द्र गोदियाल, तनवीर, गुनीत खुराना, विशाल गुप्ता, सचिन शर्मा, गोस्वामी गगनदीप दत्त, आयुष, अंकुर राजपूत, गोपी सैनी आदि ने तीर्थ यात्राओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें पेयजल वितरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button