उत्तराखंडहरिद्वार

मां गंगा की स्वच्छता ही आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य की नींव: महामंडलेश्वर करौली शंकर दास

भव्य गंगा आरती के साथ दंडवत यात्रा व गंगा सेवा अभियान का समापन, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

हरिद्वार। मां गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के संकल्प के साथ आयोजित दो दिवसीय दंडवत यात्रा एवं गंगा सेवा अभियान का समापन भव्य एवं दिव्य गंगा आरती के साथ हुआ। श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं मिश्री मठ के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

गंगा आरती के उपरांत साधकों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी करौली शंकर महाराज ने कहा कि मां गंगा की निर्मलता और पवित्रता ही हमारे जीवन का आधार तथा आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य की नींव है। गंगा की स्वच्छता केवल हमारा धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति आस्था और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। सामूहिक प्रयासों से न केवल समाज में धार्मिक चेतना जागृत होगी, बल्कि नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति, परंपराओं और गंगा संरक्षण के महत्व को समझेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गंगा सभा की ओर से पं. सिद्धार्थ चक्रपाणि, पं. शैलेष मोहन सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वामी करौली शंकर महाराज का भव्य स्वागत किया और उन्हें मां गंगा का प्रसाद भेंट किया।

कार्यक्रम में अखाड़ा अध्यक्ष महंत धुनीदास, कोठारी महंत नितिन दास, भक्त दुर्गादास, गणेश दास, संस्था प्रबंधक डॉ. उमेश सचान, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध शर्मा, विशाल गुप्ता, दिव्यम यादव समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button