उत्तराखंडहरिद्वार

स्वनिधि महोत्सव में सम्मानित किए गए समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थी

हरिद्वार । नगर निगम परिसर में बुधवार को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। मेयर किरन जैसल और नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। वहीं, समय पर ऋण की अदायगी करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों और बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया।

मेयर किरन जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने लाभार्थियों से समय पर ऋण चुकाने और योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न बैंकों के माध्यम से अब तक 7551 लाभार्थियों को 12.69 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जा चुकी है। नगर निगम पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, संजय चोपड़ा सहित बैंक अधिकारी, निगम कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button