उत्तराखंडहरिद्वार

दीपावली पर बच्चों को बांटे 150 स्कूल बैग, खिले चेहरे

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सौजन्य से खड़खड़ी के प्राथमिक विद्यालय 42 और 43 में हुआ वितरण, अर्श नैय्यर और आनंद सागर ने बच्चों को दीं शुभकामनाएं

हरिद्वार। दीपावली की खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खड़खड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय संख्या 42 और 43 में 150 स्कूली बैग वितरित किए गए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री अर्श नैय्यर और भाजपा नेता आनंद सागर ने बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए। नए बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और दूसरों के जीवन में उजाला लाने का पर्व है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनकी शिक्षा में सहयोग करना सबसे पुनीत कार्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बच्चों को बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

भाजयुमो जिला मंत्री अर्श नैय्यर ने कहा कि दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम अपनी खुशियों में समाज के हर वर्ग को शामिल करें। बच्चों को स्कूल बैग वितरित करने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों की शिक्षा और जरूरतों से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे।

भाजपा नेता आनंद सागर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा में किया गया सहयोग राष्ट्र निर्माण में योगदान के समान है। दीपावली के अवसर पर बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग देकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की जरूरतों को समझते हुए समाज के लोगों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में आलोक शर्मा, विमल त्यागी, विशाल भारद्वाज और अरिहंत जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button