उत्तराखंडहरिद्वार

ज्ञान गोदड़ी के लिए जल्द भूमि आवंटित करे सरकार : रमणीक सिंह

 

कुंभ और चुनाव से पहले सिख समाज के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लेने की मांग

हरिद्वार। गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। समाजसेवी सरदार रमणीक सिंह ने प्रदेश सरकार से सिख समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए गुरुद्वारा निर्माण के लिए जल्द से जल्द भूमि आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिख समाज लंबे समय से ज्ञान गोदड़ी के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर संघर्षरत है और इस संबंध में वर्षों से धरना भी दिया जा रहा है।

सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी सिख समाज की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शासन-प्रशासन से मांग की कि गुरुद्वारा निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत होटलों और अन्य संपत्तियों को पीपीपी मोड पर दिया जा रहा है। ऐसे में सिख समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के निर्माण के लिए भी भूमि उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

रमणीक सिंह ने कहा कि कुंभ मेले और आगामी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समाज के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के निर्माण की घोषणा करनी चाहिए। इससे सिख समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और समाज सरकार का आभारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button